शुभ दीपावली: एक-एक दीपक देश और संस्थान की समृद्धि के नाम।
एक-एक दीपक देश और संस्थान की समृद्धि के नाम
श्याम लाल कॉलेज (सांध्य), दिल्ली विश्वविद्यालय परिवार के सभी सम्मानित शिक्षकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों और प्रिय विद्यार्थियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
प्रकाश का यह पर्व अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है। इस शुभ अवसर पर, हम सभी एक-एक दीपक अपने देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के नाम तथा अपने संस्थान की निरंतर उन्नति, ज्ञान और संस्कार के नाम प्रज्ज्वलित करें।
मैं कामना करता हूँ कि यह दीपोत्सव आप सभी के जीवन में सुख, स्वास्थ्य, सफलता और नई ऊर्जा का संचार करे। हम सब मिलकर अपने महाविद्यालय को और अधिक ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए संकल्पबद्ध हों।
आप सभी को पुनः दीपावली की मंगलमय शुभकामनाएं।
शुभ दीपावली!
भवदीय,
प्रो. नचिकेता सिंह
प्राचार्य
श्याम लाल कॉलेज (सांध्य)
दिल्ली विश्वविद्यालय








